History of HTML in Hindi: HTML को 1991 में टिम बर्नर्स-ली द्वारा बनाया गया था। यह वेबसाइट बनाने की मूल भाषा है।
समय के साथ, वेबसाइटों को बेहतर और अधिक इंटरैक्टिव बनाने के लिए इसे HTML4 और HTML5 जैसे नए संस्करणों के साथ अद्यतन किया गया है।
इस लेख में आप HTML का इतिहास जान सकते हैं और पहला HTML किसने बनाया है। अगर आप HTML से वाकिफ है, तो आपको पता ही होगा की यह एक सरल और आसान markup language है।
जो वेबसाइट विकास के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है। लेकिन अगर आप HTML के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं तो यह लेख “एचटीएमएल क्या है” पढ़ें।
वर्तमान समय में HTML एक लोकप्रिय भाषा है। इसके पीछे कारण है इसके विशेषताएं, जो आप यहाँ से समझें: “Features of HTML in Hindi“।
Table of Contents
History of HTML in Hindi – HTML का इतिहास हिंदी में

HTML को 90 के दशक में सर Tim Berners-Lee द्वारा CERN में विकसित किया गया था और अब भी HTML का विकास जारी है।
यानी की HTML का पहला संस्करण (Version) Tim Berners-Lee ने 1993 में लिखा था। तब से, HTML के कई अलग-अलग संस्करण आए हैं।
2000 के दशक में सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला संस्करण HTML 4.01 था, जो दिसंबर 1999 में आधिकारिक मानक बन गया।
वर्तमान समय 2024 में HTML5 DOCTYPE सबसे आम है, जिसका उपयोग 90% से अधिक पृष्ठों पर किया जाता है।
भले ही HTML को संस्करणों में बदल दिया गया है, लेकिन सभी संस्करण उपयोगकर्ताओं को सरल और आसान तरीके से वेबसाइट बनाने की अनुमति देते हैं।
- यह भी पढ़े: HTML attribute उदाहरण के साथ.
- HTML Code Editor Tool के बारे में जानिए।
Version of HTML in Hindi (HTML के संस्करण)
अब तक, HTML के इतिहास (History of HTML) के सभी संस्करणों को यहाँ वर्णित किया गया है:
#1. HTML 1.0 Version
HTML 1.0 दुनिया का पहला रिलीज़ किया गया संस्करण (version) था। सूचनाओं (जानकारी) को साझा करने के 1993 में जारी किया गया था. जो वेब ब्राउज़रों के माध्यम से पढ़ने योग्य और सुलभ हो सकती हैं।
लेकिन उस समय में, वेब डेवलपर की संख्या कम होने की कारण वेबसाइट भी ज्यादा नहीं बनाई जाता था।
इसलिए HTML भाषा का विकास भी प्रगति नहीं कर रहा है।
- यह HTML का एक बुनियादी संस्करण था जो केवल कुछ basic elements जैसे कि text और images को समर्थन नहीं करता था।
- HTML 1.0 में styling जैसे rich features भी नहीं था।
- इतना ही नहीं इस संस्करण में tables, font आदि भी नहीं हुआ करता था।
#2. HTML 2.0 Version
फिर 1995 में आता है HTML 2.0 संस्करण, इसमें HTML 1.0 का सभी विशेषताएं उपलब्ध था, और साथ में कुछ अतिरिक्त सुविधाएँ जोड़ी गईं।
जनवरी 1997 तक वेबसाइटों को डिजाइन करने और बनाने के लिए मानक मार्कअप भाषा के रूप में रहा और HTML की विभिन्न मुख्य विशेषताओं को परिष्कृत किया।
- HTML 2.0 को विकसित करने का उद्देश्य था HTML 1.0 को बेहतर संस्करण करना।
- इसमें बहुत सारे markup tags को जोड़ा गया था।
- भले ही HTML 2.0 में, कुछ अतिरिक्त formats और features (जैसे inline images) जोड़ा गया, लेकिन style में जियादा सुधार नहीं हुआ था।
#3. HTML 3.0 Version
HTML 2.0 को विकसित करने के बाद लोग HTML के बारे में जानने लगा। नए-नए डेवलपर इसके बारे में बात कर रहे थे फिर 1997 में Dave Raggett आता है.
इस समय, एक HTML वर्किंग ग्रुप, जिसके नेतृत्व में Dave Raggett ने एक नया HTML ड्राफ्ट HTML 3.0 को पेश किया।
Dave Raggett ने HTML को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाएँ शामिल क्या। जो वेब पेज डिजाइन करने में वेबमास्टर्स के लिए और अधिक शक्तिशाली विशेषताओं था।
लेकिन HTML 2.0 को सुधार करने से HTML 3.0 के नई विशेषताएं ब्राउज़र को धीमा कर दिया।
#4. HTML 3.2 Version
HTML 3.0 के नई विशेषताएं की कारण ब्राउज़र धीमा हो रहा था इसलिए 1997 में HTML 3.2 संस्करण विकसित किया गया था। इसमें HTML tags को और सुधार किया गया था।
इतना ही नहीं HTML 3.2 में नए form elements के लिए बेहतर समर्थन था। एक और महत्वपूर्ण विशेषता जो HTML 3.2 लागू की गई थी वह CSS का समर्थन।
जो HTML tags को ब्राउज़रों पर प्रस्तुत करने के लिए बेहतर बनाने के लिए सुविधाएँ प्रदान करता है।
- HTML को 3.2 संस्करण में update करने से अब ब्राउज़र frame tags को समर्थित करने लगा था। हालांकि HTML विनिर्देश अभी भी फ्रेम मार्कअप टैग का समर्थन नहीं करते हैं।
- यह भी पढ़े: All HTML tags list in Hindi with PDF available.
#5. HTML 4.01 Version
HTML 4.01 को 1999 में विकसित किया गया है, और यह 2000 के दशक में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला संस्करण था। इस संस्करण से कास्केडिंग स्टाइल शीट (CSS) का समर्थन बढ़ाया।
इस 4.01 HTML संस्करण में, पिछले संस्करणों जैसे की HTML 2.0 और HTML 3.2 के पाठ, मल्टीमीडिया और हाइपरलिंक सुविधाओं के अलावा काफी कुछ नई सुविधाएं का समर्थन करता है।
जैसे कि स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज, स्टाइल शीट, बेहतर प्रिंटिंग सुविधाएं आदि।
- HTML 4 ने HTML 3.2 से बड़े बदलाव पेश किए गिया था। आप W3C का official site से documentation पढ़ सकते हैं।
#6. HTML5 Version
HTML5 HTML का नवीनतम संस्करण है। जो वर्ष 2012 में प्रकाशित हुआ है।
इसमें बहुत सारे नई विशेषताएं जोड़ा गया है। HTML के सभी पिछले संस्करण का नवीनतम संस्करण HTML5 है।
- वर्तमान समय में, लोकप्रियता वेबसाइट विकास करने के लिए HTML5 लैंग्विज का उपयोग किया जाता हैं।
- HTML5 वेब डेवलपर को flexibility प्रदान करता है।
- इसमें बहुत सारे नई tags add किया गया है जैसे की <header>, <navy> <main> <video> <footer>, आदि शामिल हैं.
- इतना ही नहीं HTML5 में, इनलाइन mathML और SVG का उपयोग टेक्स्ट में किया जा सकता है।
- HTML5 मार्कअप भाषा और इंटरनेट तकनीकों के साथ एक नया संस्करण है।
इसी तरह HTML का इतिहास लिखा गया है, HTML सभी वेब पेजों की स्थापना (foundation) है।
HTML के बिना, आप सरल text को व्यवस्थित करने या अपने वेब पेज में images जोड़ने में सक्षम नहीं होंगे।
अगर आप सोच रहे हों HTML develop करने का कारण क्या था? तो चलिए जानते है:
HTML क्यों विकसित किया गया था?
अगर आप सोच रहे हों HTML क्यों विकसित किया गया था? तो HTML मूल रूप से उन लोगों के लिए बनाया गया था जो एसजीएमएल में वैज्ञानिक और अन्य तकनीकी दस्तावेजों को प्रकाशित और विनिमय करने के लिए विशेष नहीं थे।
HTML ने विशेष रूप से हाइपरलिंक का उपयोग करके दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से लिंक करने की क्षमता को शामिल करके इस विनिमय की सुविधा प्रदान की।
इसलिए HTML का पूरा नाम हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज (Hypertext Markup Language) है।
Full HTML Course in Hindi
क्या आप मुफ्त में अपनी भाषा हिंदी में HTML सीखना चाहते हैं? यदि हाँ, तो नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें और अभी HTML सीखना शुरू करें।
अगर आपको HTML जल्दी सीखना है तो ये विडीओ देखें:
अपने HTML का इतिहास से क्या सिखा?
अपने इस लेख (History of HTML in Hindi – HTML का इतिहास हिंदी में) से सिखा की HTML मूल रूप से Tim Berners-Lee द्वारा CERN में विकसित किया गया था, और NCSA में विकसित Mosaic ब्राउज़र द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था।
1990 के दशक के दौरान इसे वेब पर लोकप्रियता मिल गया था। और अब HTML का नवीनतम संस्करण HTML5 हैं।
मुझे उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा। यदि आपके पास HTML इतिहास या अन्य कोई HTML-संबंधित प्रश्न हैं, तो मुझे नीचे दिए गए टिप्पणी बॉक्स में बताएं।
पूर्ण HTML पाठ्यक्रम के लिए अभी email subscribe करें और सोशल पेज join करें: Fb Group | Fb Page | Instagram | Twitter | YouTube.